सम्बंधित जानकारी
- Interesting Facts : दीपिका पादुकोण का फेवरेट हीरो, हीरोइन, सांग के अलावा और भी खास बातें
- रणवीर सिंह की फिल्म 83 की असफलता के 4 बड़े कारण, क्यों बॉक्स ऑफिस पर रहा फिल्म का कमजोर प्रदर्शन
- Movie Calendar 2022: अक्षय-सलमान-आमिर-टाइगर-रणवीर सहित सारे बड़े स्टार की रिलीज होने वाली फिल्में
- दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से नाना पाटेकर ने बनाई खास पहचान
- राजेश खन्ना की ऐसी थी दीवानगी, खून से चिट्ठियां लिखी थी लड़कियां
Prabhas starred Radhe Shyam postponed | प्रभास की फिल्म राधेश्याम की भी रिलीज टली, जर्सी आरआरआर और पृथ्वीराज पहले ही बढ़ चुकी हैं आगे
कोविड की मार से फिल्म इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बिज़नेस बहुत नीचे आ गया है। सिनेमाघर बंद हो रहे हैं और नई फिल्मों की रिलीज लगातार टल रही है।
प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म राधेश्याम 14 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इसे हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालयम भाषा में रिलीज किया जाना था। करोड़ों की लागत से तैयार इस फिल्म को कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
इसके पहले शाहिद कपूर की जर्सी, एसएस राजामौली की आरआरआर और अक्षय कुमार की पृथ्वीराज की रिलीज भी टल चुकी है। ये फिल्में दिसम्बर और जनवरी में रिलीज होने वाली बड़े बजट की मूवी थी।
