पद्मावत देखने गई लड़की के साथ टॉकीज में बलात्कार
टॉकीज में फिल्म देखना भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। हैदराबाद में 19 वर्षीय एक लड़की के साथ टॉकीज के अंदर बलात्कार हुआ। वह अपने दोस्त के साथ 'पद्मावत' फिल्म देखने गई थी और दोस्त ने यही यह हरकत कर डाली।
खबर के अनुसार पीड़िता सोशल मीडिया के द्वारा बने दोस्त के साथ प्रशांत थिएटर में फिल्म 'पद्मावत' देखने गई थी जहां उसके साथ यह हरकत हुई।
पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दो महीने पहले ही सोशल मीडिया पर दोस्त बने थे। वे फिल्म देखने गए। थिएटर में बहुत कम लोग मौजूद थे।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 वर्षीय कंदकतला बीक्शापथी एक ड्राइवर है। पुलिस ने थिएटर मालिक के खिलाफ भी लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
mgid
aniview