अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का पहले दिन का कलेक्शन औसत से बेहतर रहा। सुबह के शो में फिल्म ने औसत शुरुआत की थी, लेकिन शाम ढलते-ढलते कलेक्शन थोड़ा बढ़ गए। पहले दिन का कलेक्शन 10.26 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस में अच्छा कलेक्शन किया...