सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान की फिल्म भारत में इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री
- कपूर खानदान में बजेगी शहनाई, तय हो गई करिश्मा कपूर की शादी की तारीख!
- रितिक रोशन ने ठुकरा दी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म
- धड़क के बाद यह फिल्म निर्माता जाह्नवी कपूर को लेकर बनाएगा करोड़ों रुपये की फिल्म
- मिशन इम्पॉसिबल - फॉलआउट : मूवी प्रिव्यू
'नो एंट्री' के सीक्वेल में होगी चाचा-भतीजे की सुपरहिट जोड़ी
सलमान खान वैसे तो बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं लेकिन उनकी हालिया फिल्म 'रेस 3' ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि सलमान उसके बावजूद अपना काम बरकरार रख रहे हैं और काफी व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म मेकर बोनी कपूर की 2 फिल्में ठुकरा दी थीं।
इन 2 फिल्मों में से एक थी फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल। बोनी कपूर इस फिल्म को कब से बनाने की सोच रहे थे लेकिन सलमान के रिस्पांस ने उन्हें निराश कर दिया था। इसके बाद बोनी ने इच्छा नहीं छोड़ी और फिल्मों के लिए नई स्टारकास्ट की तलाश करने लगे। हाल ही खबर आई है कि बोनी को सफलता मिल गई है।
जी हां, फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वेल का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए बोनी ने स्टारकास्ट भी तय कर ली है जिसमें जाहिर-सी बात है सलमान खान नहीं हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए बोनी ने अपने भाई अनिल कपूर और बेटे अर्जुन कपूर को चुना है। दोनों साथ में फिल्म 'मुबारकां' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' में भी सलमान खान के साथ अनिल कपूर ही थे। इनका साथ फरदीन खान ने भी दिया था।
अब बोनी कपूर इसकी सीक्वेल पर काम कर रहे हैं और यंग एक्टर के रूप में उनके लिए अर्जुन से बेहतर कौन हो सकता है? फिल्म की तैयारी में अभी वक्त है, क्योंकि फिलहाल उनकी स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है। स्क्रिप्ट अनीस बज्मी लिख रहे हैं। अर्जुन और अनिल कपूर के अलावा इस बार फिल्म में और कौन होगा, इसका इंतजार फैंस को करना होगा। यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म होगी।
अगला लेख
