सम्बंधित जानकारी
- भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिट फिल्म बनाने वाले इस निर्देशक की फिल्म छोड़ी
- सलमान खान का कमाल, कैटरीना को डबल फीस देकर किया मालामाल
- प्रियंका ने दिया सलमान को झटका अब लगा प्रियंका को झटका, ब्लॉकबस्टर फिल्म से बाहर!
- कैटरीना कैफ के लिए क्यों मुश्किल है 'भारत' में प्रियंका का रोल निभाना
- शादी के लिए नहीं बल्कि इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी 'भारत' और दिया सलमान को झटका
निक से सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ अपनी सगाई की अफवाहों पर कहा है कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं।
चोपड़ा ने कहा, मेरा निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है। मेरे जीवन का 90 फीसदी हिस्सा सार्वजनिक उपभोग के लिए है लेकिन 10 फीसदी सिर्फ मेरा है। मैं एक लड़की हूं और इन बातों को मुझ तक ही रहने का अधिकार है। मेरा परिवार, दोस्ती, संबंध ऐसी चीजें हैं, जिसका बचाव करना या सफाई देने की जरूरत मैं नहीं समझती हूं। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं। इसलिए मैं इस पर सफाई देने की जरूरत नहीं समझती हूं।
अभिनेत्री संयुक्त रूप से फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन और येस बैंक की ओर से आयोजित ‘चैलेंजिंग द स्टेट्स क्यू एंड फॉर्जिंग न्यू पाथ्स’ के एक सेशन में बोल रही थीं। वहीं अभिनेत्री ने इस मौके पर कहा कि वे सबसे ज्यादा असफलता से डरती हैं। उन्होंने कहा, मेरा सबसे बड़ा डर असफलता है। मुझे असफलता से नफरत है। मैं बेहद परेशान हो जाती हूं, जब मैं असफल होती हूं। (भाषा)
