सम्बंधित जानकारी
- इस दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी करीना कपूर, पिता रणधीर कपूर ने बताई एक्ट्रेस की ड्यू डेट
- कंगना रनौट बोलीं- टॉम क्रूज से अच्छा एक्शन करती हूं, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल
- मैं हमेशा ऐसी कहानियों में काम करना चाहता हूं, जो मनोरंजन के साथ ज्ञान भी दे : प्रणीत भट्ट
- इंडियन आइडल 2020 : धर्मेंद्र और आशा पारेख ने रीक्रिएट किया अपना मशहूर गाना
- ऑस्कर 2021 की रेस से बाहर हुई 'जल्लीकट्टू', बिट्टू ने बनाई टॉप-10 में जगह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगी वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स'
डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों का रूझान अब बढ़ा है। इन दिनों कई वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अब नेटफ्लिक्स पर एक और वेब सीरीज आ रही है 'बॉम्बे बेगम्स'। इस वेब सीरीज को 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है।
इस सीरीज का हाल ही में जारी कियागया है। 'बॉम्बे बेगम्स' का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका ताजा लुक साझा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'जरूरी नहीं कि बेगम सिर्फ महल में रहे, कभी-कभी वो बेड रूम में भी मिलती हैं।'
Zaruri nahi hai ki begum sirf mehal mein rahe, kabhi kabhi woh boardroom rooms mein bhi milti hai. #BombayBegums, only on Netflix!@PoojaB1972 @ShahanaGoswami @AmrutaSubhash #AadhyaAnand @PlabitaB @RahulBose1 @DanHusain @ManishC_Actor @EndemolShineIND #chernin #bornilachatterjee pic.twitter.com/K6hRMFhJ98
— Alankrita Shrivastava (@alankrita601) February 9, 2021
इस सीरीज की निर्देशक अलंकृता की पोस्ट में लिखी बात से जाहिर है कि इसमें महिलाओं को काफी बोल्ड तरीके से पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस सीरीज को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। इस संबंध में सीरीज की निर्देशक ने कहा, "मुझे गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'बॉम्बे बेगम्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैं।
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि वह इस सीरीज में नजर आएंगी। पूजा ने इस सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'औरत से अधिक शक्तिशाली कोई नहीं है, जिसने खुद को बनाया है। यह कहना ठीक होगा कि मैं लौट आयी हूं। 'बॉम्बे बेगम्स' और नेटफ्लिक्स का शुक्रिया।'
इस सीरीज में पूजा के साथ अमृता सुभाष, शाहाना गोस्वामी, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इन पांचों महिला कलाकारों को सीरीज के पोस्टर में प्रमुखता से जगह दी गई है। यह सीरीज महिला केंद्रित होगी, इसलिए महिला कलाकारों की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण होने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की कहानी पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है। ये पांचों महिलाएं मुंबई की रहने वाली होती हैं। इस सीरीज में महिलाएं अपनी महत्वाकांक्षा, इच्छा, संघर्ष और ताकत को प्रतिबिंबित करती नजर आएंगी। इसमें महत्वाकांक्षी महिलाओं की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म मे इन महिलाओं को समाजिक चुनौतिओं का सामना करते हुए पर्दे पर फिल्माया जाएगा।
