सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ncb files draft charges against rhea chakraborty and others in sushant singh rajput drugs case
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 जून 2022 (14:59 IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने दाखिल किया आरोप पत्र

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने दाखिल किया आरोप पत्र | ncb files draft charges against rhea chakraborty and others in sushant singh rajput drugs case
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में कई सेलेब्स से एनसीबी ने पूछताछ की थी। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। 

 
ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं अब एनसीबी ने सभी आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में ड्राफ्ट चार्ज फाइल किए हैं। ऐसे में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
 
खबरों के अनुसार स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर अतुल सरपांडे का कहना है कि, अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप बनाए हैं। यही अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में लिखा है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई 2022 को होगी।
 
अदालत को अभियोजन पक्ष ने रिया और शोविक पर नशीले पदार्थ के सेवन व सुशांत के लिए इन पदार्थों की खरीद-भुगतान के लिए आरोपित करने का प्रस्ताव दिया है। अतुल सरपांडे ने कहा है कि, अदालत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने वाली है। इस सुनवाई के दौरान रिया और शोविक कोर्ट में मौजूद रहेंगे। 
 
बता दें कि इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। एक महीने जेल में बिताने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई भी कर रही है 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने किया पौधारोपण, फैंस से की पर्यावरण को बचाने की अपील