सम्बंधित जानकारी
- भूल भुलैया 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे वीकेंड में भी किया शानदार प्रदर्शन
- इस वजह से ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है'
- लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर मलयालम सिंगर का निधन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आखिरी पल का वीडियो
- कान फिल्म फेस्टिवल में छाई भारतीय फिल्म 'ऑल दैट ब्रीद्स', मिला 'गोल्डन आई अवॉर्ड'
- 'आश्रम 3' के 'भोपा स्वामी' ने अपने किरदार के बारे में कही यह बात
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर मीका सिंह ने कहा पंजाबी होने पर आ रही है शर्म
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री सकते में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है। 29 अप्रैल को सिद्धू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही आम आदमी पाटी ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी और इसके तुरंत बाद उनका खून हो गया। सिद्धू ने हाल ही में पंजाब में हुए विधान सभा चुनाव में मानसा से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
गायक मीका सिंह बेहद दु:खी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- मुझे पंजाबी होने पर हमेशा गर्व होता है, लेकिन आज ऐसा कहते हुए शर्म आ रही है। एक युवा और प्रतिभाशाली लड़के की हत्या कर दी गई। वह बहुत लोकप्रिय था और उसका भविष्य सुनहरा था। उन्हें पंजाब में पंजाबी ने मार दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरा पंजाब सरकार से अनुरोध है कि हत्यारों को पकड़ कड़ी कार्रवाई करे।
मीका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे सिद्धू मूसेवाला के साथ नजर आ रहे हैं। मीका ने यह भी लिखा है कि सिद्धू आप बहुत जल्दी चले गए, लेकिन लोग हमेशा आपको याद करेंगे।
