1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manoj bajpayee father health update

Manoj Bajpayee ने बताया कैसी है उनके पिता की सेहत, गंभीर हालत में hospital में किया गया था भर्ती

Manoj Bajpayee
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें गंभीर अवस्था में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही मनोज बाजपेयी केरल में फिल्म की शूटिंग छोड़कर परिवार के पास लौट आए हैं।

 
अब मनोज बाजपेयी ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। खबरों के अनुसार उन्होंने कहा, बीमारियां सभी बुढ़ापे से संबंधित हैं। वह एक दिन स्थिर है अगले दिन अस्थिर हो जाते हैं। हम केवल इंतजार कर सकते हैं और देख सकते हैं। मृत्यु ही अंतिम सत्य है, बाकी सब कुछ मोह माया है। 
 
उन्होंने कहा, मैं अपने माता-पिता दोनों के बहुत करीब हूं। उन्होंने मेरा नाम अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर रखा। मेरे पिता को मुझे और मेरे भाई-बहनों को बुनियादी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मैंने बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखा था। 
 
मनोज बाजपेयी के पिता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस साल जून में मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी।
अगला लेख
राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी का पोस्ट, कोई भी जिंदगी में पीछे...