1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malayalam actor kundara johny passes away

साउथ के दिग्गज एक्टर कुंद्रा जॉनी का निधन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान | malayalam actor kundara johny passes away

South actor passes away
Photo credit : Twitter
Kundra Johnny passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर कुंद्रा जॉनी का निधन हो गया है। एक्टर का निधन 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। उनका असली नाम जॉनी जोसेफ था, लेकिन उन्हें कुंद्रा जॉनी के नाम से जाना जाता था।
 
खबरों के अनुसार कुंद्रा जॉनी को सीने में दर्द होने के बाद केरल के कोलम स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधऩ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
कुंद्रा जॉनी ने 23 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1979 में रिलीज फिल्म 'निध्या वसंतम' में 55 साल के शख्स का किरदार निभया था। अपने चार दशक से भी लंबे करियर में कुंद्रा जॉनी ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
 
कुंद्रा जॉनी ने गॉडफादर, इंस्पेक्टर बलराम, आवनाझी, राजविन्ते माकन, ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु, किरीडोम, ओरु वडक्कन वीरगाथा, चेंकोल, जैसी कई कई फिल्मों में काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सच में आपको लोटपोट कर देगा यह मस्त-मस्त चुटकुला: दिवाली की सफाई