1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arjun not getting married this year

शादी नहीं करेंगे अर्जुन-मलाइका, लेकिन डेटिंग रहेगी जारी

अरबाज़ खान
लंबे समय से चर्चा चली आ रही है कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। वहीं मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज़ के यह खुलासा करने के बाद कि वे किसी को डेट कर रहे हैं, यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि अब मलाइका भी खुलकर सामने आएंगी। 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' और 'लैक्मे फैशन वीक' के बाद से यह पक् हो गया था कि दोनों जल्द ही अपनी शादी की खबर देने वाले हैं। 
 
लेकिन अब खबर है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। मलाइका और अर्जुन शादी का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। खास बात तो यह है कि इसका कारण सलमान खान नहीं हैं। बॉलीवुड फैंस जानते हैं कि अर्जुन कपूर और सलमान खान में बिल्कुल नहीं बनती है। इसलिए सभी को डर था कि अर्जुन, मलाइका से शादी कर सलमान से पंगा ना ले लें। लेकिन दोनों की डेटिंग अब भी जारी है। 
 
प्यार और प्यार का इज़हार ठीक है लेकिन फैंस को जानकर निराशा होगी कि शादी का कोई प्लान अब तक उन दोनों ने नहीं बनाया है। दरअसल सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर पहले अपनी बहन अंशुला की शादी कराना चाहते हैं। इसके बाद ही वे सेटल होंगे। 
 
वहीं मलाइका और अर्जुन ने भी एक-दूसरे को अभी जानना शुरू ही किया है। दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद है और दोनों अभी अपने समय को इन्जॉय कर रहे हैं। 
 
बात यह भी है कि दोनों के पास अपने प्रोजेक्ट्स भी हैं जिन्हें पूरा करना है। अर्जुन कपूर के पास कई सारी फिल्में हैं, वहीं मलाइका भी अपने टीवी शोज में व्यस्त हैं। इसलिए वे सीधे शादी के बारे में सोचने से पहले एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते  हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि शादी 2019 में भी नहीं होगी। दोनों अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं। शादी के बारे में दोनों में से कोई भी नहीं सोच रहा है। अब देखते हैं यह खुशखबरी कब मिलती है। वहीं अरबाज़ खान की नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से भी उनकी शादी का इंतज़ार फैंस को है। 
अगला लेख
अर्जुन रामपाल की मां का कैंसर से निधन