सम्बंधित जानकारी
- आलिया भट्ट की 'डार्लिंग' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में हुई डील!
- सोनू सूद फिर बने 'मसीहा', दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान
- तारक मेहता की बबीताजी मुनमुन दत्ता ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कही ये बात
- अक्षय कुमार से कपिल शर्मा ने सारी गलतफहमियां की दूर, बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए दोनों साथ करेंगे शो
- महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती को क्या गरीबी ने मारा?
लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा कपूर का था यह रिश्ता | lata mangeshkar relation with shradhha kapoor
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर छा गई। कई राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी बेहद दुखी नजर आईं।
क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर का आखिर क्या रिश्ता था। श्रद्धा और लता मंगेशकर आपस में रिश्तेदार थे। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंधारिनाथ कोल्हापुरे लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे। इस हिसाब से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हुईं।
श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर को आजी कह कर बुलाती थीं। श्रद्धा कपूर त्यौहारों में या जब भी उन्हें मौका मिलता तो वह लता जी से मिलने जाती थीं। श्रद्धा के नाना भी अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह सिंगर थे। वह क्लासिकल सिंगर थे।
बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थीं। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन आखिरकार 6 फरवरी को वह जिंदगीं की जंग हार गईं।
यह भी पढ़िए:
