1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lara dutta reveals about akshay kumar behavior with new actresses
Last Modified: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (11:13 IST)

अक्षय कुमार को लेकर लारा दत्ता का खुलासा, बताया क्या नई एक्ट्रेस का उठाते हैं फायदा?

Lara Dutta on Akshay Kumar behavior
फिल्म 'अंदाज' में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म में अक्षय और प्रियंका के कई बोल्ड सीन्स भी थे। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म से लारा दत्ता ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 
 
हाल ही में atncanada को दिए इंटरव्यू में लारा ने याद किया कि उस दौर में अक्षय कुमार का व्यवहार उनके प्रति कैसा था। लारा ने बताया था कि कैसे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उनके करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज' से हुई। लारा ने अक्षय के सपोर्ट की तारीफ की। उन्हें अपना दोस्त, फिलोसोफर और गाइड तक बताया।
 
लारा दत्ता ने कहा, इंडस्ट्री में आते ही आपको एक ऐसे माहौल की जरूरत होती है जहां आप सुरक्षित महसूस करें और आपको लगे कि कोई आपका ख्याल रख रहा है। अक्षय ने बिल्कुल वही किया। प्रियंका और मैं, दोनों एक साथ इंडस्ट्री में आए थे। अक्षय ने दो ऐसी लड़कियों को देखा जिनकी आंखों में बड़े सपने थे लेकिन उनके पास कोई गाइडेंस नहीं थी।
 
लारा ने आगे बताया कि अक्षय ने कभी भी उनकी मासूमियत या अनुभवहीनता का फायदा नहीं उठाया। उन्होंने अक्षय को 'स्ट्रीट-स्मार्ट' बताते हुए कहा कि वह बिजनेस को बखूबी समझते हैं और उनके साथ काम करना उनके करियर के लिए एक बेहतरीन 'स्प्रिंगबोर्ड' साबित हुआ।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की रामायण में कैकयी का किरदार निभाते दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों के लिए बड़ी पहल, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने लॉन्च किया YCF स्कॉलरशिप 2026