सम्बंधित जानकारी
- दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
- हिमंत बिस्वा सरमा ने पूछा 'कौन हैं शाहरुख खान'? किंग खान ने रात 2 बजे लगाया असम सीएम को फोन
- अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिग
- सुष्मिता सेन ने खुद को गिफ्ट की 'मर्सिडीज बेंज' कार, जानिए कितनी है कीमत
- कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
साउथ इंडियन रीति-रिवाज से केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधेंगी अथिया शेट्टी, केले के पत्ते पर खरोसा जाएगा खाना | kl rahul athiya shetty wedding update
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह कपल 23 जनवरी को शाम 4 बजे सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेगा। प्री-वेडिंग फंक्शन बीते दिन से ही शुरू हो गए हैं।
खबरों के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में आने वाले मेहमानों को फंक्शन में मोबाइल फोन लाने की इजाजत नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। शादी में आए मेहमानों को परंपरागत तरीके से साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा। कपल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हो रही है। ऐसे में बीते दिन संगीत वाले दिन ही दोपहर में हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई थी।
भले ही इस शादी में किसी को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं हो लेकिन सुनील शेट्टी ने वेडिंग वेन्यू के बाहर मीडिया और पैपराजी के लिए विशेष व्यवस्था की है, ताकि उन्हें कोई तकलीफ नहीं हो। शादी की सभी रस्मों के होने के बाद करीब 6.30 बजे परिवार ऑफिशियली पैपराजी और मीडिया पर्सन्स से मिलेंगे
खबरों के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें करीब 3000 गेस्ट शामिल होंगे। इसके लिए मनोरंजन, खेल, बिजनेस और राजनीतिक जगत की नामी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद जल्दी ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
