1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kareen Kapoor Khan, Jacket, Gym, Malaika

करीना कपूर खान इतनी महंगी जैकेट पहन कर जाती हैं जिम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान को बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है। वे फैशन ऑइकॉन भी कही जाती है। युवा लड़कियां करीना को इस मामले में अपना आदर्श मानती हैं। 
 
तैमूर के जन्म के बाद करीना का वजन बढ़ गया था जिस पर उन्होंने फौरन काबू कर लिया। अब तो वे पहले से भी ज्यादा हॉट नजर आने लगी हैं। 
 
करीना, अमृता और मलाइका अरोरा की गर्ल गैंग तो फैशन के मामले में काफी सक्रिय है। वे एक से बढ़ कर एक ड्रेसेस पहनती हैं। 
 
हाल ही में करीना कपूर का एक जैकेट चर्चा में हैं जिसे वे योगा स्टूडियो या जिम पहन कर जाती हैं। यह एक नामी कंपनी का जैकेट है और खोजने वालों ने इसकी कीमत खोज निकाली है। 
 
इस जैकेट की कीमत जान आप दंग रह जाएंगे। यह एक लाख रुपये की जैकेट है। इसकी खासी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 
अगला लेख
अक्षय-रजनीकांत की 540 करोड़ रुपये की '2.0' क्या बाहुबली से आगे निकल पाएगी?