सम्बंधित जानकारी
- तमाम विवादों के बीच मिथुन के बेटे मिमोह की शादी आज
- रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा दक्षिण भारत का यह स्टार
- अपनी मृत्यु के कुछ घंटों पूर्व सुनील दत्त ने लिखा था परेश रावल को यह लेटर
- खूबसूरत ईशा गुप्ता और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी रिलेशनशिप को लेकर इसलिए हैं चुप
- इस वजह से हुआ सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जानिए कपिल शर्मा की तुलना किससे की कृष्णा अभिषेक ने
कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक में एक प्रतिद्वंद्विता है। दोनों ने स्टैंड-अप कॉमेडियन बन लोगों का खूब मनोरंजन किया है और बाद में अपने-अपने शो में भी वे नजर आए हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि कृष्णा और कपिल में संबंध ठीक नहीं है, लेकिन ये बात तब गलत साबित हो जाती है जब कपिल के बारे में कृष्णा अच्छी बातें करते हैं।
फिलहाल कपिल बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनके शो फ्लॉप हो चुके हैं और कुछ परेशानियों ने भी उन्हें घेर रखा है। परेशानियों से बचने के लिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर जाना छोड़ दिया है।
हाल ही कृष्णा अभिषेक से जब वेबदुनिया ने पूछा कि क्या कपिल गुम हो गए हैं? इस पर उन्होंने कहा- 'कपिल तो शेर है। वो अभी सो रहा है। वो तैयारी कर रहा है। कपिल ने अपना एक स्थान बनाया है। वो टाइगर है। मैं उससे कहता भी रहता हूं हम तो इस इंडस्ट्री को बचपन से जानत हैं। हमारे लिए भी मुश्किल था, लेकिन थोड़ा फायदा जरूर था। कपिल तो अमृतसर से आया और अपने शो के जरिये उसने धूम मचा दी।'
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कृष्णा कहते हैं- जब टाइगर जागेगा। जंगल में घूमेगा तब सारे चील, चिड़िया, भैंसे सब भागने लगेंगे इधर-उधर कि यह आ गया है। मेरी तो कपिल के बारे में ये राय है।'
कृष्णा ने इशारा दे दिया है कि कपिल जब भी वापसी करेंगे वे फिर से छा जाएंगे।
