आगे बढ़ी '83', रणवीर सिंह को मिला और समय
कुछ समय पहले ही रिलायंस एंटरटेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इससे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत दोनों के ही फैंस बहुत खुश थे। फिल्म '83' में रणवीर सिंह, लीजेंड कपिल देव की भूमिका निभाते नज़र आएंगे जिसके लिए वे तैयारियों में लग चुके हैं। मेकर्स ने पहले फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज करने की घोषणा की थी। अब खबर है कि फिल्म के रिलीज़ डेट पोस्टपांड कर दी गई है।
1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बन रही फिल्म को लेकर फैंस को बहुत उत्सुकता है। इसमें रणवीर सिंह के साथ ही उनकी पत्नी के किरदार के लिए कैटरीना कैफ को लिए जाने की बात कही जा रही थीं। हालांकि अब तक कुछ तय नहीं हो पाया है लेकिन मेकर्स इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इनकी तैयारियों में समय लग रहा है इसलिए इसकी रिलीज़ डेट 5 अप्रैल 2019 से बढ़ाकर, अब 30 अगस्त 2019 कर दी गई है।
इसकी पुष्टि रिलायंस एंटरटेन्मेंट ने ही ट्विटर पर की। पोस्ट में लिखा था मार्क योर कैलेंडर.. '83 अब 30 अगस्त 2019 को रिलीज़ होगी..।
Mark your calendar! ‘83 will be releasing on August 30, 2019. ‘83 stars @RanveerOfficial. Directed by @kabirkhankk. @RelianceEnt @FuhSePhantom pic.twitter.com/OZaOUk3Tz0
— '83 (@83_thefilm) February 4, 2018
फिल्म के स्टार्स के नाम पर फिलहाल सिर्फ रणवीर सिंह का ही नाम सामने आ रहा है। इसे कबीर खान निर्देशित करेंगे और प्रोड्यूस रिलायंस एंटरटेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स करेंगे।
