1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol shares her ai generated photos

काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस ने बताया 'हॉट विलेन' | kajol shares her ai generated photos

Kajol AI look
Kajol AI look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें उनके एआई वर्जन की है। इन तस्वीरों में काजोल का विलेन का अवतार देखने को मिल रहा है।
 
तस्वीरों में काजोल बिल्कुल फिल्म 'ब्लैक विंडो' की एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन की तरह दिखाई दे रही हैं। ब्लैक आउटफिट, शॉर्ट कर्ली बालों और चेहरे पर कॉन्फिडेंस लिए काजोल विलेन लुक में दिखाई दे रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

तस्वीरों में काजोल का वजन भी कम दिख रहा है। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार मैं इस विचार को घर ले आईं... यह सार्थक है। मुझे यह लुक पसंद है, शायद किसी दिन इसे आजमाऊंगा।'
 
फैंस को काजोल का यह एआई जनरेट लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह..क्या दिलचस्प लुक है। थोड़ा खतरनाक लेकिन आश्चर्यजनक भी।' एक अन्य ने लिखा, 'आप गेम ऑफ थ्रोन्स के कैरेक्टर की तरह लग रही है।' कई यूजर्स ने उन्हें 'हॉट विलेन' बताया।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, राजनीति में भी आजमाया हाथ