सम्बंधित जानकारी
- लॉकडाउन के बाद हाईवे पर ढाबा खोलेंगे सुनील ग्रोवर, बोले- खाना बनाना सीख लिया है
- कार्तिक आर्यन ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिए 1 करोड़ रुपए, बोले- आज मैं जो भी हूं, देश की वजह से हूं
- लॉकडाउन के बावजूद चल रहा अजय देवगन की ‘चाणक्य’ पर काम, नीरज पांडे ने किया खुलासा
- अमिताभ बच्चन की टॉप 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार, आप भी ट्राय करें ऑनलाइन
- वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर फराह खान ने लगाई थी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को फटकार, अब दीपिका पादुकोण ने कही यह बात
काजोल-न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी
कोरोना वायरस के भयावह दौर में अफवाहों के अंधड़ भी चल रहे हैं और हर खबर पर विश्वास करना सिवाय बेवकूफी के कुछ नहीं है। लानत है ऐसे लोग में जो इस बुरे दौर में भी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।
हाल ही में एक ऐसी सनसनीखेज बात सामने आई कि बॉलीवुड के लोग दंग रह गए। खबर चल पड़ी कि फिल्म एक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव हैं।
अजय-काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ती हैं। जब कोरोना वायरस दुनिया भर में फैलने लगा तो काजोल चिंतित हो गईं। वे सिंगापुर जाकर अपनी बेटी को मुंबई ले आईं। इसी बात का आधार बना कर अफवाह फैला दी गई।
काजोल और न्यासा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इससे बॉलीवुड के तमाम लोग, देवगन फैमिली के शुभचिंतक और काजोल के फैंस चिंतित हो गए।
Thank you for asking. Kajol & Nysa are absolutely fine. The rumour around their health is unfounded, untrue & baseless
बात जब बहुत बढ़ गई तो अजय देवगन बीच में कूदे। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेकर फौरन ट्वीट किया कि काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें झूठ और बेबुनियाद हैं।अजय के इस ट्वीट के बाद सभी लोगों के जान में जान आई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ सरकार द्वारा तय की गई बातों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वे घरों में ही हैं। किसी से नहीं मिल रहे हैं। उनका अपना फैंस से कहना है कि वे भी यहीं करें।
