1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jagjit Singh, Ghat Ghazal Singer, Documentary

जगजीत सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री फरवरी में रिलीज

Jagjit Singh
सिंगापुर। फिल्मकार ब्रह्मनंद एस सिंह जानेमाने गायक जगजीत सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री अगले साल फरवरी में रिलीज करेंगे।
 
यह डॉक्यूमेंट्री ‘कागज की कश्ती’ जगजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि छोटे कस्बे का एक लड़का किस तरह से संगीत और गज़ल की दुनिया का मशहूर नाम बनता है।
फिल्मकार सिंह ने बताया, ‘‘दिवंगत जगजीत सिंह के जीवन पर बनी यह फिल्म फरवरी, 2018 में रिलीज होगी। उन्होंने यहां आसियान उत्कृष्टता शिखर बैठक से इतर बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
 
इस फिल्म को जगजीत सिंह के गृहनगर राजस्थान के श्री गंगानगर और मुंबई में फिल्माया गया है।
फिल्म में जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह सहित कई अन्य फनकार भी नज़र आएंगे। (भाषा)
अगला लेख
लश्कर आतंकियों, हवाला कारोबारियों को ईडी का नोटिस