1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Tiger Shorff, Aditya Chopra

रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म अटकी

रितिक रोशन
इस खबर ने ही हलचल मचा दी थी‍ कि रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। दोनों ही डांस और स्टंट्स करने में माहिर हैं। ऊपर से बड़ी बात यह कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं जो सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। 
 
सूत्रों ने जो खबर दी है उससे टाइगर और रितिक के फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं। यह फिल्म अटक गई है और कुछ समय बाद ही शुरू हो पाएगी। जबकि इस फिल्म की घोषणा सितंबर में हो चुकी है। 
 
जो बात सामने आई है उसके अनुसार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने जो स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा को बताई है उससे आदित्य खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि इसमें और मसाले डाले जाए और आम जनता की पसंद के अनुरूप बनाई जाए। 
 
सिद्धार्थ को एक बार फिर स्क्रिप्ट लिखना होगी और इसमें वक्त लगेगा। लिहाज फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अब समय लगेगा। 
 
यह बात तो तय है कि फिल्म जरूर बनेगी। भले ही रिलीज होने में देरी हो। 
अगला लेख
करण जौहर की फिल्म करेंगे रितिक रोशन!