biodatamaker
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan Kangana Ranaut

रितिक के बारे में पूछने पर कंगना ने दिया यह जवाब

Hrithik Roshan
हिन्दी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि रितिक रोशन को लेकर उन्होंने हाल में जो कहा वह ‘प्रचार का हथकंडा' नहीं था और जब भी इसके बारे में पूछा जाएगा, वह उसका जवाब देंगी। कंगना ने हाल में दोबारा रितिक के साथ अपने विवाद को एक बार फिर सामने लाते हुए टिप्पणी की थी। पिछले साल कंगना के एक साक्षात्कार में परोक्ष रूप से रितिक को अपना ‘बेवकूफ पूर्व प्रेमी’ बताने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था और दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे थे।
 
अभिनेत्री हाल में टीवी कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कहा था कि रितिक को उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। दोनों साथ में ‘कृष 3’ और ‘काइट्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
कंगना की नई फिल्म ‘सिमरन’ इस महीने के आखिर में रिलीज हो रही है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उनका बयान ‘प्रचार का हथकंडा’ था, उन्होंने कहा कि जब आप फिल्म की शूटिंग कर रहे होते हैं और साक्षात्कार देते हैं, तब लोग कहते हैं कि आपके पास काम नहीं है। और जब आप फिल्म के प्रचार के दौरान साक्षात्कार देते हैं तो लोग कहते हैं कि आप बोल रहे हैं। तो मैं कैसे जीऊं?’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनके लिए टीवी कार्यक्रम में रितिक पर बात करना जरूरी था, अभिनेत्री ने कहा कि अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह विवादों को लेकर बात करने से कतराएंगी नहीं। 
 
‘क्वीन’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि मुझसे जब आदित्य पंचोली (जिनसे पूर्व में कंगना के प्रेम संबंध थे) के बारे में पूछा गया तब मेरी उम्र 16 साल थी और अब मैं 30 साल की हूं। अब क्या करूं? मैं जवाब देती हूं तो दिक्कत है, नहीं देती हूं तो दिक्कत है। 
 
उन्होंने कहा कि जब भी मुझसे कुछ पूछा जाएगा, मैं उसका जवाब दूंगी। अच्छा होगा कि मुझे साक्षात्कार के लिए ना बुलाया जाए ताकि हर कोई खामोश रहे और कोई दिक्कत ना हो। कंगना ने कहा कि ‘‘मेरे निर्माता ने कहा था कि मुझे ‘आप की अदालत’ में जाना चाहिए। 
 
मैं वहां नहीं जाना चाहती थी। रजत सर (कार्यक्रम के प्रस्तोता) पिछले तीन साल से मुझे बुला रहे थे। फिर मेरे निर्माता ने मुझसे पूछा कि ‘आप क्यों नहीं जा रहीं, क्या आपको डर लग रहा है? तब मुझे लगा कि ‘मुझे जाना चाहिए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदीजी! इन मौतों का जिम्मेदार कौन है...

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/bollywood-gossip.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001361528{main}( ).../bootstrap.php:0
20.25643642840Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.25643642840Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.25643642840Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.25883678064Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 't', 'articleSeoStr' => '-117090200083_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/bollywood-gossip/hrithik-roshan-kangana-ranaut-117090200083_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/bollywood-gossip/hrithik-roshan-kangana-ranaut-117090200083_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.26233779920Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.26243782600Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
80.84064014096Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-uat.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/bollywood-gossip', $cacheFile = '/tmp/hi/bollywood-gossip.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:146
90.95344046864file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/bollywood-gossip.json', $data = '{"Contents":[[{"Type":"PageList","Title":"\\u092c\\u0949\\u0932\\u0940\\u0935\\u0941\\u0921 \\u0939\\u0932\\u091a\\u0932","ViewAllUrl":"","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Type":"ThumbnailTitleLink","Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2026-10\\/26\\/thumb\\/5_4\\/1793016114-5935.jpg","Title":"\\u0915\\u094d\\u092f\\u093e \\u092f\\u0936 \\u0915\\u0940 \'\\u0930\\u093e\\u092e\\u093e\\u092f\\u0923\' \\u092c\\u0926\\u0932 \\u0926\\u0947\\u0917\\u0940 \\u0'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033