1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Happy Birthday Do you know Tiger Shroffs real name

Happy Birthday Do you know Tiger Shroffs real name

टाइगर का असली नाम है जय श्रॉफ, जो उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिलता-जुलता है

Tiger Shroff
Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ उन हीरो में से हैं जो पिछले कुछ समय में तेजी से उभरे हैं और एक खास स्थान उन्होंने बना लिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लेती है, वो उन्हें वरुण धवन, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर से अलग करती है। 
 
बेहतरीन एक्शन हीरो के रूप में टाइगर ने पहचान बनाई है। 2 मार्च को जन्मे टाइगर बच्चों में भी बेहद लोकप्रिय हैं। टाइगर का असली नाम है जय श्रॉफ, जो उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिलता-जुलता है। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम है जयकिशन श्रॉफ, लेकिन फिल्मों में वे जैकी श्रॉफ के नाम से आए। 
 
इसी तरह से जय श्रॉफ ने फिल्मों में टाइगर श्रॉफ नाम से एंट्री ली है। वैस टाइगर का पूरा नाम जय हेमंत श्रॉफ है। हेमंत, जैकी के भाई का नाम था, जिसकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
 
टाइगर श्रॉफ जब बहुत छोटे थे तब वे घर पर आए लोगों को काटते थे। उन्हें नाखून से नोचते थे। उनकी यह हरकत उनके माता-पिता को टाइगर जैसी लगी और वे टाइगर कह कर पुकारने लगे। बस उनका निकनेम टाइगर बन गया और लोग उनका असली नाम भूल गए।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रवि तेजा की तेलुगु हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ईगल ओटीटी पर हुई रिलीज