1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Film Sholay Rajkishore Heart Attack

शोले के इस एक्टर की हार्टअटैक से हुई मौत

Film Sholay
मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राज किशोर का 85 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक राजकिशोर ने गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। शोले फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र मुख्य किरदार में थे।

राजकिशोर ने तहलका, शहजादी, फरिश्ते, एक नया रिश्ता, मारधाड़, काला धंधा गोरे लोग, तन बदन और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया था।

राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें शोले भी शामिल है। शोले के एक सीन से वे काफी लोकप्रिय हुए थे, इसमें वे जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई स्थित अपने घर में गुरुवार रात दिल का दौरा आया। इस कारण उनका निधन हो गया।
अगला लेख
टाइगर के साथ दिशा के भी बन रहे हैं सिक्स पैक ऐब्स