सम्बंधित जानकारी
- ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी परिणीति चोपड़ा की हालत
- सलमान खान को हुआ डेंगू, अब करण जौहर होस्ट करेंगे 'बिग बॉस 16'
- थैंक गॉड फिल्म की कहानी: सिद्धार्थ मल्होत्रा से पाप-पुण्य का हिसाब लेंगे अजय देवगन
- 'इंडियन आइडल 13' में होगी 'हैप्पी वाली दिवाली', परिवार संग शिरकत करेंगे गोविंदा
- बी-टाउन में दिवाली पार्टी की धूम, ट्रेडिशनल आउटफिट पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर
बॉक्स ऑफिस के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाएगी 'कांतारा' | film kantara will now be released on this ott platform
कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' इन दिनों सिनेमाघरोंमें धूम मचा रही है। फिल्म न केवल कन्नड़ भाषा में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 146 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। ऋषभ शेट्टी फिल्म के लीड एक्टर भी है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
'कांतारा' सिर्फ ओटीटी पर ही नहीं बल्कि विदेश में भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में रिलीज होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनकर अब विदेश में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वियतनाम में कन्नड़ समुदाय का एक ग्रुप हो ची मिन्ह सिटी में फिल्म की स्क्रीनिंग करने जा रहा है।
फिल्म कांतारा की कहानी कर्नाटक के दक्षिणी इलाके पर बसे एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म कर्नाटक के कुछ क्षेत्रीय रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मान्यताओं को दिखाया गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
अगला लेख
