सम्बंधित जानकारी
रानी मुखर्जी के साथ 'मेहंदी' फिल्म करने वाले एक्टर फराज खान का निधन | Faraaz Khan, Passes away, Rani Mukerjee, Mehandi
रानी मुखर्जी (Rani Mukerjee) के साथ 'मेहंदी' (Mehandi) फिल्म करने वाले एक्टर फराज खान (Faraaz Khan) का सिर्फ 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने ट्वीट कर इस बात
Photo : Twitter— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) November 4, 2020
With a heavy heart I break the news that #FaraazKhan has left us for what I believe, is a better place.Gratitude to all for your help & good wishes when he needed it most.Please keep his family in your thoughts & prayers.The void he has left behind will be impossible to fill
पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा कि भारी मन से यह समाचार दे रही हूं कि फराज खान हमको छोड़कर जा चुके हैं। वह अब बेहतर जगह हैं। जब उन्हें बहुत जरूरत थी, उस समय आप सभी का मदद शुक्रिया।
#FaraazKhan
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) November 4, 2020
May 1970-Nov 2020
May your music always play across time and space pic.twitter.com/Rw0SdkMym5
गौरतलब है कि फराज के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। तब पूजा भट्ट ने लोगों से अपील कर पैसे जुटाए थे। फराज का खांसी, चेस्ट इनफेक्शन और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में साल भर से चल रहा था।
इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए। बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने भी उन्हें आर्थिक रूप से मदद की थी।
फराज ने फरेब (1996), मेहंदी (1998), दुल्हन बनूं मैं तेरी (1999), चांद बुझ गया (2005) जैसी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शोज भी किए थे।
