सम्बंधित जानकारी
- विक्की कौशल ने बाइक पर सारा अली खान को घुमाया शहर, मच गया बवाल
- कोरोना की चपेट में आईं जर्सी की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, खुद को किया क्वारंटीन
- 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करना चाहती हैं सारा अली खान
- 'नो एंट्री में एंट्री' में ट्रिपल रोल में नजर आएंगे सलमान खान!
- टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'हीरोपंती 2' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग
कोरोनावायरस की चपेट में आए निर्देशक राहुल रवैल
कोरोनावायरस ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर पैर पसार लिए हैं। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब निर्देशक राहुल रवैल कोरोना का शिकार हो गए हैं।
खबरों के अनुसार राहुल रवैल की कोरोना रिपोर्ट एक सप्ताह पहले पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। निर्देशक की हालत में सुधार हो रहा है और वह आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर्स की सलाह अनुसार सभी एहतियात बरत रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल रवैल जल्द ही दोबारा कोविड टेस्ट करवाएंगे और उसके बाद ही पता चल पाएगा की वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं या नहीं।
बता दें बीते दिनों करीना कपूर, महीप कपूर और अमृता अरोरा कोरोना का शिकार हुई थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। बीते दिन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं।
