1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra reveal jaya bachchan had crush on him

कभी धर्मेंद्र की दीवानी थीं जया बच्चन, सेट पर सोफे के पीछे छिपकर करती थीं यह काम | dharmendra reveal jaya bachchan had crush on him

Rocky Aur Rani Kii Prem Khaani
jaya bachchan crushed on dharmendra: फिल्ममेकर करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं।
 
धर्मेंद्र और जया बच्चन सालों बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने शोले और गुड्डी जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिजी है। 
 
इसी बीच धर्मेंद्र ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया की एक वक्त वह जया बच्चन का क्रश हुआ करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा, जया और मैं जब फिल्म 'गुड्डी' की शूटिंग कर रहे थे, तो उनका मुझपर क्रश था। जया सोफे के पीछे बैठकर मुझे निहारा करती थीं। 
 
जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि क्या सच है कि जया बच्चन उन्हें पसंद करती थीं। इस पर एक्टर ने कहा कि ये जया का मेरे लिए प्यार और इज्जत थी। मैं जया और अमिताभ को बहुत लंबे समय से जानता हूं। दोनों के साथ काम करने में मुझे मजा आता था। मुझे आज भी शोले की शूटिंग के दौरान बिताए गए मजेदार पल याद हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नीतू कपूर ने फैमिली साथ इटली में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बहू आलिया को किया मिस