सम्बंधित जानकारी
- कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, टी-सीरीज ने कहा हम नहीं कर रहे प्रोड्यूस
- मूवी प्रमोशन के दौरान सारा अली खान के साथ हुआ हादसा, जला एक्ट्रेस का पेट
- अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 में होगी संजय दत्त की एंट्री, निभाएंगे दमदार किरदार!
- इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर दर्शकों को मिलेगा खास गिफ्ट, मात्र इतने रुपए में देख सकते हैं फिल्म लापता लेडीज
- YRF के स्पाई यूनिवर्स में हुई आलिया भट्ट की एंट्री, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
devara makers shares janhvi kapoor first look from devara on her birthday
जाह्नवी साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में नजर आएंगी
Janhvi Kapoor First Look Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जाह्नवी अब साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। जाह्नवी साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी।
जाह्नवी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को खास गिफ्ट दिया है। मेकर्स ने 'देवरा' से जाह्नवी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
फर्स्ट लुक पोस्टर में जाह्नवी 'थंगम' के किरदार में नजर आ रही हैं। वह साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जाह्नवी ने गले में चोकर और कानों में ईयररिंग्स पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी लगाई हुई है।
Wishing our beloved Thangam, #JanhviKapoor a happy and joyous birthday!! #Devara @tarak9999 #KoratalaSiva #SaifAliKhan @NANDAMURIKALYAN @sabucyril @RathnaveluDop @sreekar_prasad @anirudhofficial @Yugandhart_ @YuvasudhaArts @NTRArtsOfficial @DevaraMovie @Tseries… pic.twitter.com/Z0wH5qzyjV
— Devara (@DevaraMovie) March 6, 2024
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने जाह्नवी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, हमारी प्यारी थंगम, #जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!!
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, देवरा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। देवरा का पहला भाग 10 अक्टूबर 2024 को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
