1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dabangg 3, Mouni Roy, Salman Khan
Written By

दबंग 3 में क्या है मौनी रॉय का रोल?

दबंग 3
सलमान जो फिल्म करने वाले हैं उसमें दबंग 3 भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग सलमान शुरू करने वाले हैं और 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने का प्लान है। 
 
पहले चर्चा थी कि फिल्म में सोनाक्षी नहीं होगी, लेकिन फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने कहा कि सोनाक्षी के बिना फिल्म की कल्पना नहीं की जा सकती। सोनाक्षी इस सीरिज की फिल्म का अहम हिस्सा है। 
 
फिल्म में मौनी रॉय को भी जोड़ा गया है जिन्हें सलमान बेहद पसंद करते हैं। बिग बॉस के सेट पर दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई है। मौनी को सलमान ही लांच करने वाले थे, उसके पहले ही अक्षय कुमार की 'गोल्ड' मौनी को मिल गई। रणबीर कपूर के साथ मौनी 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं। 
 
खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों में मौनी का कैमियो है और दबंग 3 में भी वे छोटे-से रोल में नजर आएंगी। उनकी भूमिका 15 से 20 मिनट की रहेगी। 

mgid

 
दबंग 3 प्रीक्वल है और इसमें चुलबुल पांडे का इंसपेक्टर बनने का सफर दिखाया जाएगा। मौनी और सलमान के रोमांस की छोटी-सी कहानी होगी। इसके बाद सलमान की लाइफ में सोनाक्षी की एंट्री हो जाती है। 

aniview

ये भी पढ़ें
कलंक में साथ नजर आएंगे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त