सम्बंधित जानकारी
- सुष्मिता सेन को मिली कोरोना वायरस से बचने की दवाई, फैंस के साथ शेयर की जानकारी
- आरआरआर स्टार राम चरण ने ट्विटर की दुनिया में रखा कदम
- ट्रोलर की बोलती बंद की गुल पनाग ने, लेकिन फैंस कर रहे उनके पति की तारीफ, पढ़ें पूरा मामला
- कोरोना वायरस लॉकडाउन : घर में बेटे संग डांस करती नजर आईं एकता कपूर, वीडियो वायरल
- कोरोना वायरस से जंग के लिए कपिल शर्मा ने दिए 50 लाख रुपए, ये सेलिब्रिटी भी आए आगे
कुली नं. 1 की रिलीज टली, अब इन तीन तारीखों में से किसी एक पर होगी रिलीज़ | Coolie No1 should be looking at three release dates
कोरोना वायरस के कहर से बॉलीवुड फिल्मों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है और इसका असर लंबे समय तक देखा जाएगा।
दिवाली, क्रिसमस, ईद पर रिलीज होने वाली फिल्में अब शायद ही इन डेट्स पर रिलीज हो सके। इसका असर दूसरी फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ा है।
कब कोरोना वायरस का कहर खत्म होगा?
कब फिर से शूटिंग शुरू होगी?
कैसे कलाकारों की तारीख फिर से मिल पाएगी?
ऐसे तमाम प्रश्न इस समय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के दिमाग में कौंध रहे हैं।
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं 1, जिसका निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं, एक मई को रिलीज होने वाली थी।
अब इस तारीख को फिल्म के रिलीज होने की संभावना नहीं है। फिल्म का कुछ काम भी बाकी है। प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ है।
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि नई रिलीज डेट ढूंढी जा रही है। तीन तारीख तय हुई हैं- 12 जून, 10 जुलाई और 17 जुलाई, इनमें से किसी एक तारीख को लॉक किया जाएगा।
कुली नं 1 इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है जिसका निर्देशन भी डेविड धवन ने किया था। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे और बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट रही थी।
