1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. chitrangada singh on casting couch in bollywood

कास्टिंग काउच को लेकर चित्रांगदा सिंह का खुलासा, इंडस्ट्री में होता है लेकिन कोई जबरदस्ती नहीं करता...

Casting Couch
फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच का जिक्र लंबे समय से चला आ रहा है। अक्सर सेलिब्रिटी अपने अनुभव साझा करते नजर आते हैं। बीते दिनों आयुष्मान खुराना ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच का खुलासा किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए हैं।

 
चित्रांगदा सिंह ने बताया कि कई बार उन्हें इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर जगह इस तरह के लोग हैं। मॉडलिंग के दिनों से लेकर बॉलीवुड तक- मैंने हर समय ऐसा देखा है। कॉर्पोरेट इंडस्‍ट्री बुरी होती है। हां मेरे साथ ऐसा हुआ है, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कोई किसी को फोर्स नहीं करता है।
 
यहां सबके स्पेस का काफी ध्यान रखा जाता है और उनकी च्वाइस का सम्मान किया जाता है। जब आप कोई अवसर गंवाते हैं तो आप बुरा महसूस करते हैं लेकिन ये आपकी च्‍वॉइस होते है। तो, आप इसके बारे में बात नहीं करते। यह बुरा लगता है और मैंने भी कई प्रोजेक्‍ट्स गंवाए हैं। लेकिन साथ ही साथ अगर आप ऐसा करने में सहज हैं, तो आगे बढ़ें और इसे करें। मैं यहां किसी को जज करनेवाली नहीं हूं।
 
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, जो ऐसी परिस्थिति को झेल चुके हैं मैं उन्‍हें बिल्कुल भी जज नहीं कर रही हूं। ये सिर्फ मेरा प्वॉइंट ऑफ व्यू है। चित्रागंदा सिंह ने यह भी बताया कि वह लॉकडाउन के दिनों में खूब एक्‍सरसाइज कर रही हैं और अपनी फिटनेस का खासा ध्‍यान रख रही हैं।
अगला लेख
रामायण की ‍सीता निभाएंगी 'सरोजिनी नायडू' का किरदार, फिल्म से दीपिका चिखलिया का फर्स्ट लुक रिलीज