1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bobby deol web series ashram 3 trailer release date

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का ट्रेलर | bobby deol web series ashram 3 trailer release date

Ashram 3
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। 'आश्रम 3' का टीजर रिलीज हो गया है। साथ ही इस सीरीज की ट्रेलर रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
1 मिनट 11 सेकेंड के टीजर में बॉबी देओल बाबा निराला बने अपने आश्रम में लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनके नाम के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे बाबा की भक्ति पूरे देश में फैल चुकी है।
 
वीडियो में बॉबी देओल बताते हैं कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस सीरीज को इतना प्यार मिलेगा। फैंस को जो रिएक्शन था वो बहुत ही अमेजिंन था। वहीं प्रकाश झा भी इस सीरीज को मिले प्यार पर खुशी जता रहे हैं। वहीं टीजर के आखिर में डायलॉग है, 'एक बार जो आश्रम आ गया ना, तो कोई यू टर्न तो ना है।'
 
'आश्रम 3' का ट्रेलर कल यानि 13 मई को रिलीज हो रहा है। आश्रम के नए सीजन में ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को प्रकाश झा निर्देशित कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर के साथ शायद मेकर्स सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दे।
 
अगला लेख
अथिया शेट्टी-केएल राहुल की खबरों पर सुनील शेट्टी बोले- यह उन्हें तय करना है...