1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bipasha Basu breaks silence over pregnancy rumors

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा

बिपाशा बसु के बारे में फिर कहा जा रहा है कि वे मां बनने वाली हैं। बिपाशा इन बातों का बुरा नहीं मानती हैं और इसे चाहने वालों का प्यार बताती हैं।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु के पास इस समय भले ही काम नहीं हो, लेकिन वे छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्टिंग इस बात की गवाह है। 
 

 
इसी बीच खबर फैल गई कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। ऐसी बातें पहले भी कई बार कही जा चुकी है। 
बिपाशा ने इस बात से परदा हटाते हुए कहा हमेशा से कयास लगाए जाते हैं कि मां बनने वाली हूं और ये कोई नई बात नहीं है। 
जब भी मेरा वजन बढ़ता है लोग इस तरह की अफवाहें फैलाना शुरू कर देते हैं। मैं फिटनेस पर ध्यान देती हूं लेकिन कई बार मैं जीवन का मजा भी लेती हूं और इससे मेरा वजन बढ़ जाता है और लोगों को बात करने का मौका मिला जाता है। 
बिपाशा इन बातों का बुरा नहीं मानती। वे कहती हैं कि ये तो शुभचिंतकों का प्यार है। लोग तो मेरे परिवार के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। 
अगला लेख
आर्यन खान और अनन्या पांडे की चैट्स में नए खुलासे, ड्रग्स की लेनदेन को लेकर हुई बात