1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ayushmann khurrana called himself aunty magnet

आयुष्मान को पसंद है बड़ी उम्र की लड़कियां, किसिंग सीन से शादीशुदा लाइफ में झेलनी पड़ी थी परेशानी

Ayushman Khurana
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान ने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर विद नेहा' में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।
 
आयुष्मान ने शो में नेहा से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें किस तरह की महिलाएं आकर्षित करती हैं। आयुष्मान ने बताया कि उन्हें खुद से छोटी नहीं बल्कि बड़ी उम्र की महिलाएं पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों हमेशा से ही बड़ी उम्र की महिलाएं बहुत अट्रेक्ट करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें ऑन्टी मेगनेट (आंटी को आकर्षित करने वाला) कहा जाता था। वो अपने लुक्स के चलते वो हमेशा सबके पसंदीदा रहा करते थे।
 
वहीं, आयुष्मान ने यह भी बताया कि उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर से उन्हें फेम तो मिला लेकिन फिल्म की वजह से उन्होंने अपनी लव लाइफ में तीन साल तक मशक्कत की है।

आयुष्मान ने कहा कि विक्की डोनर में यामी गौतम के साथ एक किस सीन दिया था। जिसकी वजह से उन्हें तीन साल तक अपनी शादीशुदा लाइफ में परेशानियां झेलनी पड़ी।
अगला लेख
तकलीफ में है फिल्म 'भारत' की क्रू, सलमान खान का चल रहा है राज