क्या 24 साल की अवनीत कौर ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया की दुनिया में जहाँ हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के लुक्स को लेकर चर्चा होती है, वहीं पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अवनीत कौर इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से तहलका मचाने वाली 24 साल की अवनीत के लुक्स में बीते सालों में काफी बदलाव आए हैं।
हालिया लुक्स और फोटोशूट्स को देखकर फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या अवनीत कौर ने अपने फीचर्स को निखारने के लिए 'प्लास्टिक सर्जरी' का सहारा लिया है। अब अवनीत कौर ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अवनीत कौर ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने तर्क दिया कि लोग उन्हें एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखते आ रहे हैं, इसलिए उन्हें अब बदलाव महसूस हो रहा है। अवनीत ने कहा, मैं इन कमेंट्स को नहीं देखती। अपनी बचपन की फोटो देखें और फिर अपनी वर्तमान फोटो देखें, आप भी अलग दिखेंगे। हर कोई बड़ा होता है और उम्र के साथ फीचर्स में थोड़ा बदलाव आता है।
अवनीत ने कहा, मेरा चेहरा नेचुरल है, मैंने न ही कोई सर्जरी और न ही कोई बोटॉक्स करवाया है.. मैं बचपन से लेकर आज तक वेसे ही हूं। मेरे फीचर्स मेरे मम्मी के कारण हैं, मैं जैसी भी दिखती हूं, ये सब पूरी तरह नेचुरल है। इसके लिए मेरी मां का शुक्रिया।
जब अवनीत से 'फिलर्स' या 'बोटॉक्स' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के कॉस्मेटिक इंजेक्शन नहीं लेती हैं। हालांकि, वह अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह नियमित रूप से फेशियल्स और स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट्स लेती हैं ताकि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।
यह पहली बार नहीं है जब अवनीत ने अपने लुक्स पर बात की है। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब लोगों ने उन्हें पहली बार देखा था, तब वह मात्र 7 या 8 साल की थीं। आज वह 23-24 साल की हो चुकी हैं। 15 साल का यह सफर उनके चेहरे पर दिखना लाजिमी है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे एक बच्चे और एक वयस्क की तुलना करना बंद करें।
अवनीत कौर का करियर ग्राफ बेहद प्रभावशाली रहा है। 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' से शुरुआत करने वाली अवनीत आज एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। 'मर्दानी' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद, उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में मुख्य भूमिका निभाई। अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ भारत की सबसे प्रभावशाली डिजिटल हस्तियों में से एक हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें