1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, Virat Kohli, Dance, Marriage, Note

अनुष्का शर्मा ने मुंह में नोट लेकर किया डांस... हुईं ट्रोल

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इस समय बेहद खुश हैं। वजह भी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से उन्होंने विवाह रचाया है। 26 दिसम्बर को मुंबई में भव्य पार्टी दी जाएगी जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की तमाम सेलिब्रिटीज़ नजर आएंगी। 
 
इसके पहले 21 दिसम्बर को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ। इसमें विराट और अनुष्का ने जम कर डांस किया। पंजाबी सिंगर गुरदास मान के गीतों पर लोग झूम उठे। 
 
कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें विराट और अनुष्का डांस कर रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में अनुष्का मुंह में नोट लेकर डांस करती नजर आ रही हैं। 
 
 
यह हरकत कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने ट्विटर पर अनुष्का की बुराई कर डाली। कुछ का कहना है कि इस तरह पैसे का दिखावा करना अच्‍छी बात नहीं है। 
 
अगला लेख
बिग बॉस 11... विकास ने किया आकाश को किस!