1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ankita Lokhande, Vicky Jain, Kiss

अंकिता लोखंडे ने पार्टी में सबके सामने बॉयफ्रेंड विक्की को किया किस, वीडियो वायरल

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन की नजदीकियों की इस समय खासी चर्चा है। कहते हैं कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकिता और विक्की लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। यह एक पार्टी का वीडियो है जिसमें दोनों शामिल हुए थे और डांस करते हुए उन्होंने किस किया। 
 

अंकिता लोखंडे काफी लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की आए थे।


 
पिछले कुछ दिनों से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है‍ कि दोनों ने अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है। विक्की और अंकिता 12, 13 या 14 दिसंबर को शादी कर सकते हैं।
 
खबरों के अनुसार अंकिता और विक्की ने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को पहले ही शादी का इन्विटेशन दे दिया है। दोनों की शादी इनविटेशन कार्ड भी छपने शुरू हो गए हैं।
 
हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। अंकिता और विक्की करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 
एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने विक्की जैन संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर बातचीत की थी। अंकिता ने कहा था, किसी भी लड़की के लिए शादी एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है। हां मैं अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं जल्द ही शादी करने वाली हूं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि वो खास दिन जल्द ही आने वाला है।