सम्बंधित जानकारी
- प्लाज्मा थेरेपी का कमाल, इंदौर में 4 मरीजों ने दी Corona को मात
- सलमान खान ने जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए शुरू किया Being Haangryy फूड ट्रक
- क्या एस्पिरिन, नींबू का रस और शहद के मिश्रण से हो सकता है कोरोना का इलाज… जानिए सच...
- कोरोना संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार, अस्पताल के दो कर्मी गिरफ्तार
- अप्रैल में Covid 19 संक्रमण के रोजाना 80 हजार मामले सामने आए
लॉकडाउन के बीच KBC की शूटिंग पर अमिताभ बच्चन बोले, ‘हां, मैंने काम किया है, अपनी परेशानी अपने पास रखें’
(Photo : Screenshot of KBC promo)
उन्होंने लिखा, “हां मैंने काम किया। अगर आपको इससे परेशानी है, तो उसे अपने पास रखिए। काम के दौरान पूरी सावधानी बरती गई।”
बच्चन ने लिखा, “और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया।”
उन्होंने आगे लिखा, “वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांतिपूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं।”
उन्होंने बताया, “और फिर मैंने केबीसी के 10-12 वीडियो शूट कर उनके लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पूरी की।”
मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वां संस्करण में चयन प्रक्रिया को इस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। (भाषा)
