1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun will start shooting for pushpa 2 in october

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर सामने आया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग! | allu arjun will start shooting for pushpa 2 in october

Allu Arjun
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फैंस काफी समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' मुर्हूत की घोषणा पर बहुत सारी सुर्खियां बटोरी थी। 

 
नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्साहित थे कि सुपरस्टार इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे। दर्शकों के बीच दीवानगी इस कदर थी कि सोशल मीडिया पर कई गाने, सीन और मोनोलॉग ट्रेंड करने लगे। बच्चे पुष्पा के सामी सामी और श्रीवल्ली पर नृत्य करना चाहते थे, और व्यस्कों ने अल्लू की चाल और शैली को अपनाया। अपने चरम पर उत्साह के साथ, सीक्वल की घोषणा एक धमाके की तरह हुई।
 
अब सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। सूत्र का कहना है, अल्लू अर्जुन अक्टूबर के मध्य में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे और उनका नया रूप जल्द ही सामने आएगा। स्टार इसके लिए क्लास ले रहे है और पुष्पा 2 की तैयारी कर रहे है।
 
खैर, हम नहीं जानते कि यह कितना सच है लेकिन अगर अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करते हैं, तो देश इसे एक त्योहार की तरह मनाएगा। उनका नया लुक एक नया अंदाज होगा और देशवासी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
 
अल्लू अर्जुन ग्लोबल आइकन हैं। पैन इंडिया स्टार ने विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और निश्चित रूप से भारतीय ध्वज को ऊंचा रखा है जब उन्हें न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में चुना गया था। वह दिन था जब इंटरनेट पर धूम मच गई थी और अल्लू अर्जुन हर जगह ट्रेंड हो रहे थे। 
 
अगला लेख
अब हर दिन टेलीकास्ट होगा 'अनुपमा', स्टार प्लस के सभी शोज दर्शक देख पाएंगे पूरे सप्ताह