सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatts delivery date revealed
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (15:01 IST)

आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने, बहन शाहीन से है कनेक्शन!

आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने, बहन शाहीन से है कनेक्शन! | alia bhatts delivery date revealed
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। आलिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आलिया की डिलीवरी डेट से जुड़ी एक खबर सामने आई है। 

 
आलिया की प्रेग्नेंसी का नौवां महीना नवंबर 2022 है। हालांकि, सही तारीख अभी किसी को नहीं पता है। एक सूत्र ने 'ईटाइम्स' को बताया कि आलिया भट्ट की डिलीवरी 20 से 30 नवंबर के बीच होने की सबसे अधिक संभावना है।
 
बताया जा रहा है कि आलिा भट्ट की डिलीवरी डेट उनकी बहन शाहीन के जन्मदिन के बहुत करीब हो सकती है, जो 28 नवंबर को पड़ता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद 28 नवंबर को उनके फैमिली में दो जन्मदिन हो सकते हैं।
 
आलिया भट्ट ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डेट बुक कर ली है। आलिया भट्ट ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
रेड बॉडीकॉन गाउन में जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी ‍फिगर