सम्बंधित जानकारी
- मनीषा कोईराला ने शेयर किया अपनी किताब का कवर पेज, बयां किया कैंसर दर्द
- फिल्म कलाकारों के वास्तविक नाम
- शाहिद-मीरा ने पहली बार शेयर की बेटे ज़ैन की फोटो, लग रहे तैमूर के भाई!
- पार्च्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने क्यूट अंदाज में किया अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा
- देश छोड़ने वाले बयान पर विराट कोहली ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल
6 साल की बेटी नितारा को वर्कआउट की ट्रेनिंग दे रहे हैं अक्षय कुमार, देखिए वीडियो
बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को अपनी फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। अक्सर अक्षय अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी फिट रहने की सलाह देते नजर आते हैं।
हाल ही में अक्षय ने अपनी 6 साल की बेटी नितारा कुमार का वर्कआउट करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नितारा अपने पापा की तरह घर के जिमिंग एरिया में कसरत करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में नितारा वजनदार रस्सियों की मदद से एक्सरसाइज कर रही हैं और पीछे खड़े अक्षय कुमार उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। अक्षय ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, बच्चे जो देखते हैं वैसा ही करते हैं... जल्दी शुरू करें और एक अच्छा उदाहरण स्थापित करने का प्रयास करें। ग्रेट पैरेंटिंग। एक्टिव किड्स।
अपनी बेटी इस वीडियो पर अक्षय कुमार को ढ़ेरो कमेट्स और 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को देख कर फैंस ना सिर्फ अक्षय कुमार की तारीफ कर रहे हैं बल्कि फिटनेस के प्रति जागरुक उनकी बेटी नितारा का भी हौंसला बढ़ा रहे हैं।
