सम्बंधित जानकारी
- फ्राइडे फिल्मवर्क्स को सभी फॉर्मेट्स में आईएमडीबी पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
- शेफाली शाह ने सीरीज 'ह्यूमन' में अपने कैरेक्टर के बारे में कही यह बात
- कोरोना की चपेट में आईं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, खुद को किया क्वारंटाइन
- सलमान खान के ब्रेसलेट की यह है खासियत, इंदौर से है खास कनेक्शन
- स्पाइडर मैन नो वे होम का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कलेक्शन 200 करोड़ पार
Ajay Devgn will be seen in Raid 2 | 'रेड 2' में नजर आएंगे अजय देवगन, इत्र व्यापारी के घर हुई छापेमारी पर आधारित होगी फिल्म!
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्मकार कुमार मंगत फिल्म रेड का सीक्वल 'रेड 2' बनाने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।
खबरों के अनुसार 'रेड 2' कन्नौज के रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पड़े छापों से प्रेरित होगी। कुमार मंगत ने बताया कि 'रेड 2' वास्तविक जीवन के व्यक्ति पर आधारित होगी, यह छापे की कई कहानियों से प्रेरित है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है।
बता दें कि फिल्म 'रेड' में अजय देवगन के साथ सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज लीड रोल में थे। यह फिल्म सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़ी साल 1980 की छापेमारी पर आधारित थी। ये भारत के इतिहास की सबसे लंबी रेड थी जो 3 दिन और 2 रात तक चली थी।
