सम्बंधित जानकारी
- ड्रग्स केस : अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने भेजा समन, इस दिन होगी पूछताछ
- कृति खरबंदा ने बताया, ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट की कौन-सी बात सबसे ज्यादा पसंद है
- फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या
- Laxmii में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाले शरद केलकर बोले- ‘फिल्म के बाद उनके प्रति मेरा नजरिया बदला’
- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #PehliChhalaang, भुवनेश्वर, चहल, मिथिला राज और गीता फोगाट ने शेयर की अपनी पहली छलांग की यादें
अजय देवगन की बेटी न्यासा ने बेस्टफ्रेंड संग किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। स्टार किड्स में शामिल न्यासा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। न्यासा को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
न्यासा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बेस्टफ्रेंड संग धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप और जीन्स में वह इंग्लिश गाने की बीट पकड़ती और उसपर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। न्यासा देवगन के इस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। उनके इस वायरल डांस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि न्यासा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सिंगापुर गई हैं। न्यासा के साथ उनकी मां काजोल हैं, जबकि अजय देवगन बेटे युग के साथ मुंबई में हैं।
