1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan mother zeenat suffering from heart attack

आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती | aamir khan mother zeenat suffering from heart attack

Aamir Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत को हार्ट अटैक आया है। खबरों के अनुसार जीनत को उनके पंचगनी वाले घर पर दिल का दौरा पड़ा। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी वहां आमिर खान मौजूद थे। आमिर ने हाल ही में अपनी मां के साथ घर पर दिवाली मनाई थी। 

 
खबरों के अनुसार बीते रविवार को जीनत को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमिर खान अपनी मां के पास अस्पताल में ही मौजूद है। फिलहाल जीनत की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 
बताया जा रहा है कि आमिर खान और उनका परिवार इस बात का पूरा ध्यान रख रहा है कि इस बारे में पब्लिक में कोई जानकारी ना जाए। आमिर अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी किसी भी फिल्म पर सबसे पहले अपनी मां का रिएक्शन जानते हैं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के समय उन्होंने बताया था कि यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हनीमून के लिए रोमांटिक और सस्ती विदेशी डेस्टिनेशन जानिए