सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में हुई 'वीरे दी वेडिंग' की खास रात, क्या आपने देखी स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें?
- जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की हुई जोरदार फाइट, जॉन ने बताया परमाणु विस्फोट
- बेटी के साथ आमिर खान के फोटो को देख भड़के लोग, कहा आपत्तिजनक
- इस टॉप क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल
- सांवला रंग भी है खूबसूरती की निशानी : इन हीरोइनों ने मचाई धूम
7 बातें जो साबित करती हैं कि सलमान की 'रेस 3' होगी सुपरहिट
सलमान खान की 'रेस 3 इस ईद पर धमाका करने लिए तैयार है और उसके पहले ही फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हर कोई रेस 3 के डायलॉग दोहराता नज़र आ रहा है। पेश है 'रेस 3' की वो 7 बातें जो साबित करती हैं कि रेस 3, रेस और रेस 2 से एक क़दम आगे होगी।
सलमान खान
बॉलीवुड में सभी जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान के नाम पर फिल्में हिट होती हैं। इस बार भी फिल्म 'रेस 3' को लेकर दर्शकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
एक्शन
'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ग़जब का एक्शन करते नजर आए। इनके अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर, डेज़ी शाह भी एक्शन करते नज़र आ रहे हैं।
फैन्स के लिए ईदी
हर साल भाईजान की फिल्म के साथ दर्शकों के लिए ईद का मज़ा दुगना हो जाता है। ईद पर रिलीज़ हुई सलमान की ज्यादातर फ़िल्में हिट हुई हैं, ऐसे में 'रेस 3' से भी यही उम्मीद और बढ़ गई है।
म्यूजिक
'रेस 3' के गाने फिल्म की शान बढाते नजर आ रहे है। 'हिरिये' और 'सेल्फिश' जैसे गानों को दर्शकों ने पसंद किया है। 'अल्लाह दुहाई' भी पसंद आएगा।
सलमान- जैकलीन केमिस्ट्री
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ की केमिस्ट्री 'किक' के बाद से ही लोगों को पसंद आने लगी। ऐसे में 'रेस 3' से यह जोड़ी फिर बन गई है। लोगों का उत्साह फिल्म के लिए और भी बढ़ गया है।
बॉबी का कमबैक
सलमान की 'रेस 3' से बॉबी देओल धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। हालाँकि बॉबी पोस्टर बॉयज में नजर आए थे, लेकिन उनका एक्शन अवतार बहुत अरसे के बाद देखने को मिल रहा है। फिल्म के लिए बॉबी ने जिम में कड़ी मेहनत कर बॉडी बनाई है। ऐसे में 'रेस 3' में सलमान के बाद सभी की नजरें बॉबी पर टिकी है।
हॉटनेस का तड़का
'रेस 3' में जहां जैकलीन फर्नांडीज अपनी पोल डांस से अदाओं का तड़का लगाती नजर आएंगी। वहीं डेज़ी शाह भी एक्शन करती हुई बेहद हॉट लग रही हैं।
