सलमान खान के थप्पड़ का स्वाद चख चुके हैं ये लोग...
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच ब्रेक-अप हुए वर्षों हो चुके हैं। ऐश्वर्या अब खुशहाल वैवाहिक जिंदगी जी रही हैं। एक बेटी की भी वे मां बन गई हैं। इसके बावजूद भी सलमान और उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा समय-समय पर होती रहती है। गड़े मुर्दे बार-बार उखाड़े जाते हैं।
बात 2002 की है जब सलमान ने एक इंटरव्यू दिया था। सलमान ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ कभी मारपीट नहीं की। उस समय चर्चा थी कि सलमान ने ऐश्वर्या के फ्लैट पर जाकर काफी हंगामा किया था। वे नशे में थे। ऐश्वर्या से बाहर आने की जिद कर रहे थे। ऐश्वर्या बाहर निकली तो उन्होंने हाथ उठा दिया था। इस इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ मारपीट नहीं की थी।
क्यों टूटा ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता... अगले पेज पर
mgid
ऐश्वर्या पर सलमान हद से ज्यादा हक जमाने लगे थे। वे ऐश्वर्या को कहने लगे थे कि इस हीरो के साथ काम करो, इसके साथ मत करो। जिस भी हीरो के साथ वे फिल्म करतीं उसके साथ सलमान, ऐश्वर्या का नाम जोड़ देते। इस कारण ऐश्वर्या ने उनसे मिलना-जुलना बंद कर दिया तो वे उनके घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। यह बात ऐश्वर्या के माता-पिता को पसंद नहीं आई। इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि ऐश्वर्या ने कुछ भी गलत नहीं किया। वे भी उनकी जगह होते तो यही करते। इन घटनाओं के बाद ऐश्वर्या ने सलमान से संबंध खत्म कर लिए और बाद में अभिषेक बच्चन से विवाह रचा लिया।
aniview
इस निर्देशक को भी सलमान जमा चुके हैं थप्पड़... अगले पेज पर
सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा कि वे किसी को नहीं मार सकते हैं। जब गुस्सा होते हैं तो खुद का सिर दीवार पर मार सकते हैं, लेकिन किसी को पीट नहीं सकते। मैंने सुभाष घई को मारा था। उन्होंने मुझे गुस्सा दिलाया था। उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली थी। चम्मच से मारा था और प्लेट मारने के लिए उठा ली थी। मैंने थप्पड़ जमा दिया, लेकिन अगले दिन माफी मांग ली। बाद में सलमान ने घई के साथ युवराज फिल्म भी की।
रणबीर कपूर को पीट दिया था सलमान ने... अगले पेज पर
यह घटना तब की थी जब रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। वे एक नाइट क्लब में पार्टी कर रहे थे। सलमान भी वहां पहुंचे। रणबीर को सलमान जानते भी नहीं थे। विवाद हुआ और सलमान ने थप्पड़ जमा दिया रणबीर को। रणबीर ने घर पहुंच कर बात ऋषि कपूर को बताई। ऋषि कपूर के जरिये यह बात सलमान के पिता सलीम खान तक पहुंची। सलीम बेहद नाराज हुए। सलमान को फटकार लगाई और तुरंत रणबीर और ऋषि से माफी मांगने को कहा। सलमान ने सलीम के आदेश का पालन किया और सब सामान्य हो गया।
आसानी से माफ नहीं करते सलमान... अगले पेज पर
यदि सलमान किसी से नाराज होते तो उसे आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, शाहरुख खान, शाहिद कपूर आदि से उनके पंगे हुए। इसमें उन्होंने शाहरुख से ही हाथ मिलाया। वे बात को आसानी से नहीं भूलते।