सम्बंधित जानकारी
- राजकुमार और श्रद्धा ने की अनिल कपूर की फिटनेस की तारीफ, बताया बिग बॉस ओटीटी 3 का सबसे युवा और फिटेस्ट होस्ट
- सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक आर्यन ने पेश की है सच्ची दोस्ती मिसाल
- 43 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं शमा सिकंदर, देखिए एक्ट्रेस की हॉट बिकिनी तस्वीरें
- जिस फिल्म ने अक्षय कुमार को बनाया खिलाड़ी, अरबाज खान ने उसे कर दिया था रिजेक्ट
- मशहूर भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
kishore kumar evergreen songs
kishore kumar evergreen songs
1. एक लड़की भीगी भागी सी: किशोर कुमार का यह गाना आपने ज़रूर सुना होगा और शायद यह फिल्म भी आपने देखि होगी। यह गाना 'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म है जो 1958 में रिलीज़ हुई थी। खास बात ये है कि इस गाने के म्यूजिक के लिए उन्होंने अपने टूल्स का इस्तेमाल किया था।
2. अब के सावन में जी डरे: बारिश के मौसम में यह गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय होता है। हालांकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना चला गया है पर बारिश अभी भी बाकी है मेरे दोस्त! यह गाना 'जैसे को तैसा' फिल्म का है जो 1973 में रिलीज़ हुई थी। इस बरसात आपको यह गाना ज़रूर सुनना चाहिए।
3. भीगी भीगी रातों में: यह गाना आपको पुराने समय की बारिशों में ले जाएगा। यह गाना 'अजनबी' फिल्म का है जो 1974 में रिलीज़ हुई थी। इस गाने को सुनने के बाद आप किशोर कुमार की आवाज़ में खो जाएंगे। आप इस गाने को किसी भी म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म पर सुन सकते हैं।
4. रिम झिम गिरे सावन: बारिश के मौसम में अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है तो आपको तुरंत यह सुनना चाहिए। बारिश इस गाने के बिना अधूरी है। यह गाना 'मंजिल' फिल्म का है जो 1979 में रिलीज़ हुई थी। बारिश के समय यह गाना बहुत एस्थेटिक लगता है।
5. जलता है जिया मेरा: यह गाना इस बरसात में सुनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया है। यह गाना 'ज़ख्मी' एल्बम का है। यह गाना सुनकर आप रेट्रो रोमांस को फील कर सकते हैं। बारिश में यह गाना और भी खुबसूरत लगता है।
6. आज रपट जाए: इस गाने को बारिश में ही शूट किया गया है। यह गाना 'नमक हलाल' फिल्म का है जिसे 1982 में रिलीज़ किया गया था। इस सदाबहार गाने को सुनकर आपका मन खुश हो जाएगा।
