1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. सनी लियोनी- शाहरुख खान- करीना कपूर की क्या है बुरी आदत?

Sunny Leone, Shah Rukh Khan bad habbits Gandi Baat | सनी लियोनी- शाहरुख खान- करीना कपूर की क्या है बुरी आदत?

Kareena Kapoor Khan
बॉलीवुड स्टार्स भी हैं तो आखिर इंसान ही। उन्हें भी कुछ बुरी आदतें हैं या ऐसी आदते हैं जो बेहद अजीब हैं। 
 
उनकी इस आदत से कभी घर वाले तो कभी फिल्म निर्माता-निर्देशक परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सितारों की बुरी आदतों के बारे में। 
 
करीना कपूर खान 
करीना कपूर खान की अच्छी खासी आदत हो चुकी है, लेकिन अभी भी वे दांतों से नाखून चबाती हैं। उनकी यह बुरी आदत सैफ से लेकर तो करिश्मा को बिलकुल भी पसंद नहीं है। कई बार उन्हें टोका गया, लेकिन खूबसूरत करीना से यह आदत अब तक छूटी नहीं है। 

सनी लियोनी 
सनी लियोनी को बड़ी अजीब आदत है। हर आधे घंटे में वे पैर धोने पहुंच जाती है। न केवल घर पर बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी। उनके साथ काम करने वाले एक्टर और डायरेक्टर बेहद परेशान रहते हैं। पता नहीं सनी को क्या फोबिया है? 

सुष्मिता सेन 
सुष्मिता सेन को खुले में नहाना पसंद है। इस आदत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने घर की छत पर एक बाथ टब लगा रखा है जहां पर वे आसमान के नीचे नहाना पसंद करती है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखती हैं कि कोई देख न ले।  

शाहरुख खान 
किंग खान शाहरुख की इस बुरी आदत से निश्चित रूप से उनकी पत्नी गौरी खान परेशान रहती होंगी। शाहरुख कई बार जूते पहन कर ही सो जाते हैं। 

जीतेन्द्र 
जीतेन्द्र तो हद ही कर देते हैं। बाथरूम में बैठ कर पपीता खाते हैं।
अगला लेख
भैंस, हाथी और चूहा : मजेदार है चुटकुला