1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. करीना कपूर : 25 रोचक जानकारियां

Kareena Kapoor : 25 Interesting Facts | करीना कपूर : 25 रोचक जानकारियां

करीना कपूर

करीना कपूर का 21 सितंबर को जन्मदिन है। पेश है बेबो के नाम से मशहूर करीना से संबंधित 25 रोचक जानकारियां :

 

करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थी और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं।


IFM

कपूर खानदान से होने के कारण करीना का अभिनय के प्रति स्वाभाविक रुझान था। इसीलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और फिल्मों की ओर रुख कर लिया। वैसे वे अपने आपको अच्छा स्टुडेंट बताती हैं।


IFM

सलमान खान से करीना कपूर ने उस समय पहली मुलाकात की थी, जब करीना की बहन करिश्मा के साथ सलमान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सलमान से करीना बेहद घबराई हुई थीं और सलमान ने उनके साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार किया। बाद में सलमान की करीना हीरोइन बनी।


IFM

करीना को सबसे पहले राकेश रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’ के लिए साइन किया था। कुछ दिनों की शूटिंग के बाद करीना फिल्म से अलग हो गईं। करीना कैम्प के लोगों का कहना है कि राकेश अपने बेटे रितिक रोशन पर फिल्म में ज्यादा ध्यान दे रहे थे इसलिए करीना अलग हो गईं।


PR

करीना की पहली रिलीज फिल्म रिफ्यूजी (2000) है, जिसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया है। यह अभिषेक बच्चन की भी पहली फिल्म है।


IFM

करीना कपूर जिद की पक्की हैं। एक बार उन्होंने करण जौहर की फिल्म में केवल इसलिए काम करने से इंकार कर दिया था ‍क्योंकि करण उन्हें मुंहमांगी रकम नहीं दे रहे थे।


IFM

चमेली को करीना की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म का जब उन्हें प्रस्ताव दिया गया था तो उन्होंने यह कहकर ऑफर को ठुकरा दिया था कि वेश्या का रोल निभाना उनके लिए मुश्किल है। दोबारा यह रोल ऑफर किया गया तो करीना ने स्वीकार लिया। इस रोल की तैयारी के लिए वे कई बार रात में मुंबई के रेड लाइट एरिया में गईं और उन्होंने सेक्स वकर्स के हाव-भाव को गौर से देखा।


IFM

करीना की अक्सर हीरोइनों से नहीं बनती। ‘अजनबी’ की शूटिंग के दौरान वे बिपाशा बसु से नाराज हो गई थी और उन्होंने बिप्स को काली बिल्ली कह दिया था। ‘ऐतराज’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा से उनकी अनबन हो गई थी।